फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनसीआर परमिट नवीनीकरण के लिए आरटीओ में लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनसीआर परमिट के नवीनीकरण के लिए इन दिनों संभागीय परिवहन कार्यालय में ऑटो चालकों की भीड़ लग रही है। प्रतिदिन 50 से 60 एनसीआर परमिट वाले ऑटो का नवीनीकरण किया जा रहा है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के निर्देश पर मानकों की जांच के बाद परमिट जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन प्रमोद सिंह ने बताया कि प्रतिदिन नवीनीकरण के लिए ऑटो कार्यालय पहुंच रहे हैं और वहां पर मानकों की जांच करने के बाद ही उनको सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। बता दें कि जिले में सीएनजी ऑटो की संख्या 17 हजार से अधिक है। इनमें करीब सात हजार ऑटो ऐसे हैं जो एनसीआर रूट के हैं। बाकी जिले में ही संचालित हो रहे हैं। दो वर्ष पूर्व एनसीआर रूट पर चलने वाले ऑटो की संख्या नौ हजार से अधिक थी पर धीरे-धीरे इनकी संख्या घट रही है। वहीं, नए परमिट जारी न होने की वजह से कई ऑटो चालक तो इलेक्ट्रिक ऑटो व ई-रिक्शा खरीदकर चला रहे हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में इन्हें परमिट फ्री किया हुआ है। ऐसे में इनके संचालन से अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें