फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब की ठगी: महिला के मुंह पर ठगों ने हिलाया रूमाल, मधुबाला की सोने की चेन-कुंडल गायब; थमा गए कागज की गड्डी

Sat, 17 Jan 2026 07:32 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन शनिवार को महिला को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। खास बात है कि वारदात रेलवे रोड पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई।
विज्ञापन
पीड़िता मधुबाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर स्थित रेलवे रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने सब्जी लेकर लौट रही महिला से सोने की चेन व कुंडल लेकर फरार हो गए। कुछ समय बाद होश आने पर महिला को महिला को अपने साथ हुई वारदात का पता चल सका। पुलिस से पीड़िता ने गुहार लगाई है।

विज्ञापन

शातिरों ने मदद के मांगकर पूछा था रास्ता
जलालपुर रोड निवासी बुजुर्ग महिला मधुवाला ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को रेलवे रोड से सब्जी खरीद कर अपने घर लौट रही थी। बीच रास्ते में रेलवे रोड पर उनके पास दो युवक आए और पहले मदद की मांग की, फिर मोदीनगर जाने का रास्ता पूछा। 

सोने की चेन और कुंडल ले गए
इसी बीच युवक ने महिला के मुंह के पास रूमाल हिलाया और सोने की चेन, कानों से कुंडल निकाल लिए। इसके बाद युवक ने महिला के बैंग में कागज की गड्डी रख दी। 20 मिनट महिला को होश आने पर अपने साथ हुई वारदात का पता चला। 
विज्ञापन

पुलिस चौकी से कुछ दूर हुई वारदात
महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन शनिवार को महिला को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। खास बात है कि वारदात रेलवे रोड पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें