४८ पव्वे शराब के साथ एक गिरफ्तार
साहिबाबाद। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने शुक्रवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ४८ पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्क की बरामद की है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ अमित खारी ने बताया कि अवैध शराब बिक्री की घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को अभय खंड एक में साई मंदिर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। उसके सामान की तालाशी ली गई तो उसके पास ४८ पव्वे अंग्रेजी शराब के मिले। पुलिस ने तुरंत आरोपी बलवीर निवासी मकनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर इलाके में बेचता था।