लोनी। सेवाधाम मार्ग प्रेमनगर कॉलोनी में विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहे 20वें 50 हजार के इनामी बदमाश राहुल भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम मावी हत्याकांड में अभी दो बदमाश और फरार चल रहे हैं। दोनों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस तलाश कर रही है।
अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहे 20वें बदमाश राहुल भाटी निवासी राधा विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल भाटी पर 50 हजार रुपये का इनामी था। इस हत्या कांड में अभी दो और बदमाश फरार चल रहे हैं। राहुल ने पूछताछ में बताया कि विक्रम मावी ने पवन भाटी के माता-पिता व पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिस कारण से पवन भाटी अपने मामा विक्रम मावी ने हत्या करने की योजना बनाई थी। एसीपी ने बताया इस मामले में विक्रम के बेटे सागर ने तहरीर दी थी। विक्रम मावी के भतीजे पवन भाटी समेत 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।