फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस का नहीं मिला सहयोग, 20 हजार में लाए चार गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। गंगनहर में बृहस्पतिवार को नहाने के लिए पुल से कूदे हैबतपुर चरथावल मुजफ्फरनगर निवासी हिमांशु (25) का 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों का कहना है कि पुलिस का सहयोग नहीं मिला। ऐसे में खुद ही 20 हजार रुपये में चार निजी गोताखोर बागपत से लाए हैं, जिनकी मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को हिमांशु अपने कुछ साथियों के साथ नहाने आया था। साथियों का कहना है कि हिमांशु अचानक पुल पर पहुंच गया और कूदने लगा। उसे काफी मना किया लेकिन वह नहीं माना। उसे बचाने के लिए हैदर और जगराम गंगनहर में कूद गए लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली और वह पानी में बह गया। हिमांशु के चाचा रोहताश ने बताया कि वे सभी बम्हेटा स्थित एक गोदाम में मजदूरी करते हैं और बृहस्पतिवार शाम को काम करने के बाद वे गंगनहर में नहाने गए थे। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि एनडीआरएफ को सूचना दे दी गई थी, एनडीआरएफ टीम दूसरी जगह व्यस्त होने की वजह से नहीं आ सकी। एनडीआरएफ से संपर्क कर जल्द घटनास्थल पर आने की बात की जा रही है। परिजनों से भी संपर्क कर बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

गंगनहर किनारे डाला डेरा
हिमांशु के चाचा रोहताश ने बताया कि उन्होंने गंगनहर किनारे ही खाली मैदान में बैठ गए हैं। उन्होंने लाइट जलाने के लिए एक जनरेटर भी मंगवा लिया है। हिमांशु के मिलने तक यहीं रहेंगे। इसकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें