माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से एक स्कूटी और एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ितों ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरापुरम के नीति खंड-तीन में निखिल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी स्कूटी घर के नीचे से चोरी हो गई। सुबह जाग होने पर उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। वहीं, ज्ञान खंड- दो में आदित्य गुप्ता रहते हैं। उन्होंने बताया है कि उनकी बाइक घर के नीचे खड़ी थी। सुबह देखा तो बाइक गायब थी।उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। उन्होंने इंदिरापुरम थाना में शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।