फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में सुबह 9:00 से रात के 9:00 बजे तक खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के अंदर अब सभी तरह की दुकानें व प्रतिष्ठान सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक खुल सकेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। लंबे समय से जिले के व्यापारी मांग कर रहे थे कि बाजार खोले जाने का समय बेहद कम है। दोपहर में गर्मी होने की वजह से अधिकांश लोग बाजारों में नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए बाजार खुलने और बंद होने का समय बढ़ा दिया जाए। अभी तक बाजार सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुल रहे थे। हालांकि प्रशासन ने बाजार खुलने और बंद करने के दिनों में अभी कोई परिवर्तन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें