माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी मां और बेटी का रिश्तेदार से आपसी विवाद हो गया। इस दौरान रिश्तेदार ने चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से दोनों घायल हो गए। आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साहिबाबाद के शहीद नगर में शबाना अपनी बेटी साजिया के साथ रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में बेटे हसीन ने बताया है कि उनके रिश्तेदार नौशाद का मां से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। हसीन का आरोप है कि विवाद इस कदर बढ़ा कि नौशाद ने उनकी मां शबाना और बहन साजिया पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से मां और बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की ओर से रिश्तेदार नौशाद के खिलाफ साहिबाबाद थाना में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।