फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले 22 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शक्तिखंड तीन निवासी एक युवक के खाते से शातिर ठगों ने 22 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदिरापुम के शक्तिखंड तीन में मोहित कौशिक परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया है कि उनके मोबाइल पर एक के बाद एक तीन मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से 22 हजार 132 रुपये निकल गए थे। जबकि उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने कोई शॉपिंग भी नहीं की थी। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें