फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद पत्नी पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद की पप्पू कालोनी में आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। साहिबाबाद की पप्पू कालोनी के गली नंबर 6 में भानी पत्नी के साथ रहता है। शुक्रवार को उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि भानी ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगोंकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में थी। इसके बाद हत्या के प्रयास की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि आरोपी भानी को बंगाली कालोनी स्थित पार्क से चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जान से मारने की नियत से ही पत्नी के ऊपर हमला किया था।    एसएचओ ने बताया कि फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें