माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में नेहरु नगर नासिरपुर के प्राचीन शिवशक्ति मन्दिर में चीन,पाकिस्तान और देश की विघटनकारी शक्तियों के अलावा कोरोना सहित सभी वर्तमान संकटों से मुक्ति के लिए माँ बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए यति नरसिंहानन्द सरस्वती ने बताया कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के पहले नौ दिन गुप्त नवरात्रि के होते हैं। इन दिनों में माँ के महायज्ञ के माध्यम से होनी वाली साधना अवश्य ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करती है। इस गुप्त नवरात्रि में हमारे अस्तित्व पर आए सभी संकटों के निवारण हेतु माँ बगलामुखी महायज्ञ किया जाएगा।यह महायज्ञ श्री बाला जी दरबार समिति के तत्वाधान में किया जाएगा। महायज्ञ 22 जून 2020 से30 जून 2020 तक चलेगा।