श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास के उपलक्ष्य में मनाएंगे दिवाली - सीमांत विहार इलाके में चौराहे पर लगे श्रीराम के पोस्टर
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस खुशी में कौशांंबी स्थित सीमांत विहार के लोगों ने मुख्य चौराहे पर श्रीराम की पूजा-पाठ और आरती के बाद दिवाली मनाने का फैसला किया है। चौराहे पर मंदिर और श्रीराम के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगा दिए हैं। सोसायटी के लोग इसकी तैयार जोर-शोर से कर रहे हैं।
सोसायटी के पदाधिकारी भृगु कुमार ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर वर्षों बाद बन रहा है। इससे तमाम भक्तों में खुशी की लहर है। कौशांबी-सीमांत विहार के लोगों ने इस उपलक्ष्य में चौराहे पर श्रीराम की पूजा-पाठ के बाद आरती और फिर दीये जलाकर दिवाली मनाने का निर्णय किया है। इस कार्यक्रम में शासन-प्रशासन के नियमों का उल्लंघन न हो। इसके लिए सभी से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील की है। फिलहाल चौराहे पर श्रीराम के बड़े पोस्टर लगाने का काम चालू हो गया है। चौराहे को भी मंदिर की तरह सजाया जाएगा। इसलिए स्थानीय लोग स्वेच्छा से गुप्तदान भी कर रहे हैं। कौशांबी के लोगों ने भव्य मंंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। ----------------------------- सुमित कुमार