फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के व्हाट्सएप पर भेजा अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला के व्हाट्सएप नंबर पर एक व्यक्ति अश्लील फोटो भेज रहा है। पीड़िता के मना करने पर भी वह नहीं मान रहा। पीड़िता ने नंबर के आधार पर लिंकरोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि उनके व्हाट्सएप पर एक नंबर से एक व्यक्ति अश्लील फोटो भेज रहा है। वह उस व्यक्ति को नहीं जानती। उन्होंने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। व्यक्ति से कॉल कर कई बार मना किया। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। पीड़िता ने लिंकरोड थाने पहुंचकर नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें