फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

162 रिपोर्ट आईं, छह पॉजिटिव 

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शनिवार को 162 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है, इसमें से छह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 156 निगेटिव हैं। पॉजिटिव मरीजों में से दो महिलाएं व चार पुरुष हैं। सभी मरीजों को ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो पॉजिटिव आए डायलिसिस के मरीजों को होम कोरेंटीन में रहने का निर्देश देते हुए दिल्ली से वापस कर दिया था, इसके बाद दोनों को संयुक्त अस्पताल कोविड लेवल-2 में भर्ती कराया गया है। दोनों मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस से बृहस्पतिवार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। वापस आने के बाद दोनों मरीज एक रात अपने घर पर भी रुके थे। इससे अब घर के सभी सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें