फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक के लिए बनी येलो लाइन

Thu, 20 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण और जाम से राहत दिलाने के लिए अंबेडकर रोड पर वाहनों के लिए पीली लाइन खींची है। लाइन के बाहर वाहन खड़ा करने पर चालान काटा जाएगा। इसके अलावा दो अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं।बुधवार को अंबेडकर रोड पर पुराने बस अड्डे से लेकर चौधरी मोड़ तक ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर निगम के सहयोग से दोनों तरफ  येलो लाइन खींची हैं।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लघंन करता हुआ नजर आया तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां खड़ी क्रेन की सहायता से उस वाहन को उठवा कर थाने भिजवा देंगे या चालान काटेंगे।

इससे त्योहारों पर बाजारों में भीड़भाड़ और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। एसपी ट्रैफिक ने जनता से अनुरोध किया कि आम लोग भी इस व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन


साथ ही गाजियाबाद यातायात पुलिस जाम से बचने के लिए दो अस्थायी पार्किंग भी बनाई हैं। पार्किंग अंबेडकर रोड स्थित नेहरू युवा केंद्र और घंटाघर रामलीला ग्राउंड में बनाई गई हैं। इसके अलावा अंबेडकर रोड पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम चालू किया गया है, जिसमें लाउडस्पीकर से लोगों को पार्किंग में वाहन खड़े करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें