फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील कॉल आने से महिला परेशान

Sat, 08 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मोबाइल यूजर्स
विज्ञापन
पहले भाई की फेसबुक आईडी हैक की और अब बहन को अश्लील कॉल कर परेशान किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।    शक्तिखंड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह से लगातार उनके मोबाइल पर युवकों के अश्लील काल आ रहे हैं। विरोध करने पर युवक उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पिछले दिनों उनके वैशाली निवासी भाई की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। हालांकि बाद में हैक करने वाले युवक ने बताया था कि गलती से उसकी आईडी हैक हुई, जबकि वह एक महिला की आईडी हैक करना चाहते थे। पीड़िता ने बताया कि जब हैकर ने भाई को युवती का नाम बताया तो पता चला कि वह उसे ही परेशान करना चाहते थे।

महिला के अनुसार उसका फेसबुक अकाउंट हैक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं जब भी वह घर से बाहर होती हैं तो उनके मोबाइल पर मैसेज आते हैं, जिनमें लिखा होता है कि अपनी जान बचाओ, कोई आपका पीछा कर रहा है। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें