फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख के पुराने नोट के साथ पकड़े गए कारोबारियों को छोड़ा

Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
old notes - फोटो : file photo
विज्ञापन
                
विज्ञापन

शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड से पकड़े गए दो कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को सोमवार को आयकर विभाग की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार आयकर विभाग ही मामले की जांच करेगा। उधर, कंस्ट्रक्शन कारोबारी से मिले सुराग के अनुसार पुलिस मनी एक्सचेंजर की तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि रविवार रात गुरुग्राम से गाजियाबाद 10 लाख रुपये बदलने आ रहे दो कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को पुलिस ने शालीमार गार्डन में पकड़ लिया। उनके पास 10 लाख के पुराने नोट मिले।      
विज्ञापन


एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि बरामद किए गए रुपयों को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। आयकर अधिकारियों ने सोमवार को करीब दो घंटे तक दोनों कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजकुमार और अरविंद चंचल से पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

एएसपी ने बताया कि दोनों का कहना है कि गाजियाबाद के एक मनी एक्सचेंजर की मदद से दोनों रुपया बदलवाने का प्रयास कर रहे थे। मनी एक्सचेंजर का दावा था कि वह एनआरआई की मदद से उनके रुपये बदलवा देगा।
विज्ञापन


पुलिस अब उस मनी एक्सचेंजर के साथ उन एनआरआई लोगों की तलाश में है जो नोट बदलवाने के गोरखधंधे में लिप्त हैं। आयकर विभाग अगर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराता है तो पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें