फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने वेटरनरी डॉक्टर पर एसिड अटैक

Tue, 17 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
acid attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेटरनरी डॉक्टर पर महिला के एसिड अटैक के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इसे महिला का डॉक्टर को पाने का जुनून ही कहेंगे कि 18 घंटों में 108 कॉल्स कर उसने डॉक्टर को परेशान किया। डॉक्टर ने जब उसके साथ रहने की बात नहीं मानी, तो बाल्टी में भरकर एसिड लाकर उस पर उड़ेल दिया।
विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि डॉ. अमित अविवाहित हैं। उनके साथी डॉक्टर दीपक से पूछताछ में सामने आया है कि वैशाली आने के बाद शहनाज अमित से तीन बार मिलने आ चुकी थी। वह अमित को मेरठ वापस ले जाना चाहती थी, मगर अमित इंकार कर रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।

शनिवार को परिजन शहनाज के मेरठ स्थित घर पर अमित का सामान लेने गए, तो उसने हंगामा करते हुए सामान नहीं दिया। इसके बाद शनिवार शाम छह बजे से रविवार दोपहर करीब दो बजे तक उसने अमित को 108 कॉल्स किए। दीपक ने बताया है कि लगातार आ रही कॉल्स और महिला के दबाव के चलते अमित काफी परेशान था।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि मामला आपसी संबंधों और महिला के अमित को पाने के जुनून का लग रहा है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अमित ने अपने परिजनों से बात की थी, मगर गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण वह पुलिस को आधिकारिक बयान नहीं दे सके हैं।

घटना के बाद एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने अमित से बात करने का प्रयास किया, मगर वह बात नहीं कर सके।

जा सकती है अमित की आंखों की रोशनी
यशोदा अस्पताल में डॉक्टर सचिन माहेश्वरी ने बताया कि अमित करीब 40 फीसदी जल गए हैं। उनके सिर, चेहरे, हाथ, कमर और छाती बुरी तरह झुलस गई हैं। अटैक के समय डॉक्टर अमित सो रहे थे। ऐसे में उनकी आंखें के अंदर तेजाब पूरी तरह नहीं गया है। हालांकि उनकी आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है।

दूसरी महिला को फंसाने के लिए बनाया फर्जी आईकार्ड
एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि घटनास्थल से एक अन्य महिला के आईडी कार्ड और कुछ पत्र मिले हैं। शुरुआती जांच में लग रहा है कि आईकार्ड फर्जी है। महिला घटना को अंजाम देकर दूसरी महिला पर इसका आरोप मढ़ना चाहती थी। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर के आरोपी महिला शहनाज और दूसरी महिला से भी संबंध हैं।

यह भी हो सकता है कि दूसरी महिला से संबंधों की जानकारी मिलने से गुस्साई शहनाज ने जुनून में यह कदम उठाया हो। इसके बाद उसे फंसाने का प्रयास किया हो। पुलिस को डॉक्टर के रूम से कई जली हुई सिगरेट भी मिली हैं। आरोपी महिला का पर्स और दुपट्टा भी बरामद किया गया है।

यूनिवर्सिटी टॉपर है अमित
रुम मेट दीपक ने बताया कि अमित ने 2005 मे राजस्थान  एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से वेटरनरी डॉक्टर की स्टडी पूरी की थी। वह यूनिवर्सिटी के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। इस दौरान वह शराब-सिगरेट नहीं पीते थे, मगर इन दिनों टेंशन के चलते वह शराब और सिगरेट का खूब सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें