एनटीपीसी के अनपरा प्लांट में भीषण आग
- फोटो : Amarujala
हाईवे-58 पर शहाबनगर पुलिस चौकी के सामने खड़ीं लावारिस आठ कारों में मंगलवार शाम आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस वजह से हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात स्मूथ कराया। पुलिस के मुताबिक झाड़ियों में आग लगने के कारण कारें चपेट में आ गईं। कारों की नीलामी होनी थी। कोतवाली परिसर में जगह नहीं होने के कारण कुछ लावारिस कारें शहाबनगर पुलिस चौकी के सामने खड़ी हैं। इनके पास पेड़ और झाड़ियां हैं।
मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग कारों तक पहुंच गई। तीन मारुति, दो सेंट्रो, तीन वैगनआर जल र्गइं। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हाईवे किनारे कारों में आग लगने से मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके चलते जाम लग गया। पुलिस करीब साढ़े पांच बजे यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि लावारिस कारों को नीलामी होने वाली थी।