फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैटों में चोरियों का शतक लगाने वाले दो चोर दबोचे

Fri, 26 May 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
दो चोर दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्लैटों का ताला तोड़कर 100 से अधिक चोरियां और चोरी की बाइक पर चेन-मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को साहिबाबाद पुलिस ने राजेंद्र नगर से बृहस्पतिवार रात धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, दो तमंचे और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि राजेंद्र नगर में चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर दो युवकों को पकड़ा गया। उनके पास से दो तमंचे भी बरामद किए गए।

दोनों की निशानदेही पर करीब आधा किलो चांदी के जेवर और चांदी के बर्तन, सोने की छह चेन, सात अंगूठी, एक हार, मांग टीका समेत करीब चार लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश वसीम निवासी सुंदर नगरी दिल्ली और रिहान निवासी राजीव कालोनी साहिबाबाद हैं।
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वे 100 से अधिक चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।पुलिस के अनुसार दोनों दिल्ली-यूपी बॉर्डर से सटे इलाकों में रेकी करने के बाद वारदात करते थे।

दिल्ली में वारदात कर गाजियाबाद में आकर छिपते थे और गाजियाबाद के बॉर्डर से सटे इलाके शालीमार गार्डन, डीएलएफ, तुलसी निकेतन आदि इलाकों में वारदात कर दिल्ली में भाग जाते थे ताकि पुलिस उन्हें ट्रेस न कर पाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें