फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Thu, 05 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-24 पर डासना में ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति और मासूम बेटी जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के खेरपुर का रहने वाला मुकेश कविनगर के लालकुआं स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। तीन साल पहले उसकी उबारपुर हापुड़ निवासी कविता से शादी हुई थी। मंगलवार को वह लालकुआं से पत्नी कविता (22) और छह माह की बेटी गुड़िया के साथ बाइक पर खेरपुर जा रहा था।

एनएच-24 पर डासना में यस बैंक के सामने तेज रफ्तार 18 टायरा ट्रॉले की टक्कर से इनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते हुए कविता ने दम तोड़ दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रॉला चालक को जेल चौकी के पास दबोच लिया। एसएचओ मसूरी ने बताया कि इस संबंध में कविता के जेठ धर्मेंद्र ने एफआईआर दर्ज कराई है। मुकेश और उसकी बेटी को ज्यादा चोट नहीं आई है, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें