फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर में बाइक सवार ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत

Tue, 28 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहन नगर- भोपुरा रोड पर सोमवार दे रात बाइक सवार ट्रैफिक कांस्टेबल को ट्रक ने ओवरटेकिंग के दौरान टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक सीज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले जितेंद्र (42) यहां यूपी गेट पर ट्रैफिक पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। वह गाजियाबाद पुलिस लाइन में रहते थे । सोमवार रात करीब 11ऱ्00 बजे जाम की सूचना पर वह भोपुरा बॉर्डर पर बैरियर चेकिंग के लिए जा रहे थे।

भोपुरा तिराहा क्रास करने के बाद पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक काफी दूर तक घिसटती गई, जिससे जितेंद्र का सिर सड़क पर पड़े पत्थर से जा टकराया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने हंगामा करते हुए ट्रक रोक लिया। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  ट्रक को सीज कर दिया गया। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक जितेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


 सिपाही की मौत के बाद परिजन सदमे में
 जितेंद्र गाजियाबाद पुलिस लाइन में पत्नी बेटी और बेटे के साथ रहते थे। उनकी मौत के बाद परिजन सदमे में है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें