फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग के खिलाफ सांकेतिक धरने पर बैठे व्यापारी

Fri, 02 Jun 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीडीए द्वारा शहर में की जा रही सीलिंग के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने संजय नगर सेक्टर-23 में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जीडीए अधिकारी जानबूझकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। धरना तीन दिन तक चलेगा। बता दें जीडीए इन दिनों अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है।
विज्ञापन



 संजय नगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने बताया कि जीडीए एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को बंद कराया जा रहा है। इससे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। सीलिंग की कार्रवाई से पहले जीडीए नोटिस भी नहीं भेजता।

बीते दिनों संजय नगर मार्केट में हुई सीलिंग का कड़ा विरोध किया गया था। यह धरना जीडीए की कार्रवाई के विरोध में हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी सीलिंग नहीं रुकी तो भूख हड़ताल कर बाजार को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


धरने में महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद, मनोज गर्ग, वसीम अली, हरीश शर्मा, प्रदीप गर्ग, रवि कुमार, अनवर अली आदि उपस्थित थे।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने लाइन पार क्षेत्र में व्यापार मंडल का विस्तार किया है।

लाइन पार व्यापार मंडल के प्रभारी रघुवीर सोनी व वरुण कुमार के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, सुभाष छावड़ा ने अंबेडकर नगर की इकाई का गठन किया है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरविंदर यादव, उपाध्यक्ष सतीश चौधरी बने हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें