फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक से परेशान महिला ने लगाई एसएसपी से गुहार

Sun, 14 May 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन तलाक से पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में तीन लाख रुपये न देने से नाराज उसके पति ने उसे मार्च में व्हाट्सएप के माध्यम से ही तलाक दे दिया था।
विज्ञापन


मामले की जांच विजयनगर एसएचओ को सौंपी गई है।विजयनगर सेक्टर-11 की रहने वाली एक महिला की शादी एक साल पहले हापुड़ में रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे। पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था।

रुपये न देने  पर फरवरी में उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद मार्च में उसे व्हाट्सएप पर तीन बार तलाक लिखकर भेज दिया। इसके बाद कॉल करके भी उसने तलाक दे दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वह कई बार महिला थाने में भी पति की शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस ने उसके पति के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में है। एसएसपी हरि नारायण सिंह ने महिला की शिकायत सुनकर मामले की जांच विजयनगर एसएचओ को सौंपी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें