फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Mon, 25 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताबड़तोड़ लूट करने वाले गैंग और मसूरी पुलिस के बीच एनकाउंटर के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि एक पुलिसकर्मी भी कोहनी में गोली लगने से घायल हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब डेढ़ बजे भूड़गढ़ी नहर स्थित मीट फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बादलपुर की ओर से आ रहे दो बाइक सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग कर नहर के रास्ते एनएच-24 की ओर भागने लगे।

पुलिसकर्मियों ने वायरलेस कर सूचना दी तो मसूरी पुलिस ने आगे से आकर सुंदरदीप कॉलेज के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फिर गोली चला दी। एक गोली सिपाही अभिषेक यादव की कोहनी पर लगी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली बदमाश शहजाद के पैर में लगी।
विज्ञापन


इसके बाद शहजाद निवासी बागवाला अगौता (बुलंदशहर) और उसके दो साथियों वाहिद निवासी बागवाला और राशिद निवासी गिनौरी शिकारपुर (बुलंदशहर) को दबोच लिया गया। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल एमएमजी में भर्ती कराया गया है।


एसपी देहात राकेश पांडेय ने बताया कि शहजाद पर लूट, चोरी आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं जबकि वाहिद पर छह और राशिद पर चार मुकदमे हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो महंगी बाइक, 14500 रुपये, दो तमंचे, एक चाकू, चार कारतूस, 12 मोबाइल, छह सिम, चार फर्जी लाइसेंस और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। 

बदमाश फर्जी आईडी से मोबाइल का सिम खरीदते थे ताकि वह पुलिस की पकड़ में न आ सकें। गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश पिछले 15 दिनों से मसूूरी इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। यह बदमाश एनएच-24 पर रात 11 बजे से तीन बजे तक हाईवे पर खड़ी गाड़ियों को लूटते थे। आरोपी पहले भी लूट और चोरी की वारदातों में जेल जा चुके हैं।

थाने से 200 मीटर की दूरी पर की थी कारोबारी से लूट
तीनों बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे एनएच-24 पर मसूरी थाने से 200 मीटर की दूरी पर कारोबारी विकास शर्मा से 35 हजार रुपये और मोबाइल लूटा था।

एक सप्ताह में तीसरा एनकाउंटर
पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर यह तीसरा एनकाउंटर किया है। इससे पहले 19 जुलाई को इंदिरापुरम पुलिस ने एक बदमाश संजय उर्फ धारा को पैर में गोली मारी, जिसमें धारा घायल हुआ। इसके बाद 20 जुलाई को ट्रॉनिका सिटी में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़ में एक बदमाश पिंटू को पुलिस ने गोली मारी, जिसमें पिंटू भी जख्मी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें