फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी गर्म करने वाली रॉड से लगा करंट, युवक की मौत

Sun, 11 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए लगाई इमर्सन रॉड से करंट लगने से लाजपत नगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक की 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। पोस्टमार्टम से इंकार करने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन

   
गाजियाबाद की एक कंपनी में कार्यरत संदीप शर्मा (29) लाजपत नगर ई- 116 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गए थे। करीब आधे घंटे तक नीचे नहीं आने पर परिजनों ने उन्हें आवाज दी।

उन्होंने जवाब नहीं दिया तो परिजन ऊपर गए। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी जब संदीप ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर संदीप गिरे हुए थे।
विज्ञापन


पास ही पानी गर्म करने वाली इमर्सन रॉड उनके हाथ से चिपकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत स्विच बंद किया और संदीप को पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

हालांकि परिजनों ने मामले को हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम न कराने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की अपील पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।      

हाथ की मेहंदी भी नहीं उतरी और सुहाग उजड़ गया      
संदीप लाजपत नगर में पत्नी, मां, भाई, भाभी के साथ रहते थे। बीते 17 नवंबर को ही उनकी शादी कोटद्वार की रहने वाली सुनीता से हुई थी। संदीप की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पड़ोसियों ने बताया कि पति की मौत से सुनीता सदमे में है। अभी उसके हाथ की मेहंदी तक नहीं उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें