फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दुर्व्यवहार करने वालों का पुलिसकर्मी करेंगे स्टिंग

Thu, 16 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एसएसपी ने 12 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए बॉडी वार्न कैमरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क पर दुर्व्यवहार करने वाले लोगों का अब ट्रैफिक पुलिस स्टिंग करेगी। आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अधिकारी उन पर कार्रवाई करेंगेे। बुधवार को एसएसपी ने 12 बॉडी वार्न कैमरे हापुड़ चुंगी पर पुलिसकर्मियों को वितरित किए। इससे पहले पुलिसकर्मियों को कैमरे का डेमो करके दिखाया गया।  
विज्ञापन

 
इन कैमरों की क्षमता 10 मीटर दूर तक का एरिया कवर करने की है। कैमरे से दिन या रात किसी भी समय रिकॉर्डिंग की जा सकती है। चेकिंग के दौरान चालान काटते वक्त अगर कोई व्यक्ति पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करेगा तो वह कैमरा ऑन कर लेंगे।

इससे दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति का व्यवहार कैमरे में कैद हो जाएगा। पुलिसकर्मी भी इन कैमरों के अंदर रिकॉर्ड की हुई वीडियो को डिलीट नहीं कर सकेंगे। एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि इनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी। कैमरे से पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत होंगे। चालान काटते वक्त अगर कैमरा बंद मिला तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दोषी माना जाएगा।
विज्ञापन


ई-चालान के लिए पुलिस ने लांच की टीओआर एप
यातायात नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस से बच पाना मुश्किल होगा। पुलिस भले ही वाहन चालक को मौके पर न पकड़ पाए, लेकिन उसके वाहन की फोटो खींचकर टीओआर (ट्रैफिक ऑफेंस रिपोर्टिंग) एप्लीकेशन के जरिए मॉर्डन कं ट्रोल रूम के सर्वर पर भेजी जाएगी।

वहां से वाहन चालक का नाम और पते के बारे में जानकारी कर चालान घर पोस्ट कर दिया जाएगा। एक माह के अंदर चालान जमा करना जरूरी होगा। एसपी ट्रैफिक राजेश सिंह ने बताया कि इस एप्लीकेशन से ट्रैफिक पुलिस ई-चालान करती है।

बुधवार को एसएसपी ने इस एप्लीकेशन के माध्यम से वाहनों का चालान करने के लिए प्रत्येक थाने के प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया है। एसएसपी ने सड़क किनारे खडे़ वाहन के  चालान का डेमो भी करके दिखाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें