फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के इकलौते बेटे को किया अगवा

Tue, 12 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चिनाई मिस्त्री और ठेकेदार बत्तन के इकलौते बेटे अर्जुन (2) का सोमवार दोपहर अपहरण कर लिया गया। आरोप ठेकेदार के ही दो श्रमिकों पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात तक फिरौती के लिए रकम नहीं मांगी गई थी।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में रहने वाले बत्तन यहां सौभाग्यपुरम में किराए पर पत्नी मनीषा और बेटे अर्जुन के साथ रहते हैं। बत्तन और मनीषा सौभाग्यपुरम में एक मकान के  प्रथम तल पर चिनाई का काम कर रहे थे। ग्राउंड फ्लोर पर उनका बेटा अर्जुन था, जिसे दो मजदूर अपने साथ ले गए।

ठेकेदार को आधे घंटे बाद इसका पता चला, उन्होंने एक मजदूर को कॉल कर अर्जुन के बारे में जानकारी की। आरोपी ने कहा कि चिंता मत करो, एक घंटे में अर्जुन को लेकर आ जाऊंगा। फिर मोबाइल स्विच्ड ऑफ कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मसूरी थाने में शिकायत की गई, पुलिस ने जल्द ही अर्जुन की सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पहले से ही इसका प्लान तैयार किया था, साजिश के तहत कुछ दिनों से नाम बदलकर ठेकेदार के पास काम कर रहे थे।

आरोपियों से एक गोरखपुर का रहने वाला है, वह मिसलगढ़ी में किराए पर पत्नी के साथ रहता था। पत्नी को दो महीने पहले ही वह गोरखपुर भेज चुका था। पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो इसका पता चला। मकान मालिक के पास कोई आईडी प्रूफ भी नहीं है, जिससे उसका एड्रेस ट्रेस करने में पुलिस को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें