सिहानी गेट थाने में साधु की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने बताया कि कुछ लोग साधुओं की फोटो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक युवक ने फोटो एडिट कर उसमें एक साधु को दुकान से मांस खरीदते हुए दिखाया है।
इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है और लोगों के अंदर इस तरह की पोस्ट से रोष है। आरोप है कि जिस आरोपी ने फोटो को एडिट किया है, उसने सीएम योगी आदित्यानाथ का नाम भी लिख रखा है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा तो वह लोग विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। वहीं, सिहानी गेट एसएचओ डालचंद का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। पुलिस इसके लिए साइबर सेल की मदद भी लेगी।