फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवीपी गुलमोहर सोसायटी के टावर को जीडीए ने किया सील

Sat, 06 May 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
जीडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इंदिरापुरम के अहिंसा खंड और नीति खंड-2 में जीडीए की टीम ने शनिवार को सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर निर्माणाधीन एसवीपी गुलमोहर सोसायटी को सील कर दिया जबकि नीति खंड में लोगों की शिकायत पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की।       
विज्ञापन


जीडीए के प्रर्वतन प्रभारी पीके शर्मा ने बताया कि अहिंसा खंड-2 स्थित एसवीपी गुलमोहर सोसायटी का निर्माण हो रहा है। इस सोसायटी के बिल्डर पर जीडीए के करीब 7 करोड़ रुपये बकाया हैं। एसवीपी ग्रुप को बकाया राशि जमा करने के लिए रिमाइंडर भेजे गए थे मगर भुगतान नहीं किया गया।

इस वजह से यहां बनाए गए एक टावर और बिल्डर ऑफिस को सील कर दिया गया है। इसके बाद टीम नीति खंड-2 पहुंची उन्होंने वहां एक प्लाट पर हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि बिल्डर मानकों के अनुरूप निर्माण निर्माण नहीं कर रहा था। जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद मालिक को नोटिस दिया गया, लेकिन उनकी ओर से जवाब नहीं दिया गया। शनिवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि जीडीए की अनुमति के बिना सील को खोला गया तो संबंधित बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


सीलिंग की कार्रवाई के दौरान मनोज शुक्ला, अजीत सिंह, एसएस श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, शिवम त्यागी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें