फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की आईडी पर पहुंचीं 4500 से ज्यादा शिकायतें

Mon, 06 Feb 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल ट्रेडिंग के जरिये 37 अरब रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अनुभव मित्तल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। एसटीएफ द्वारा दी गई आईडी पर अब तक साढ़े चार हजार से ज्यादा शिकायत दर्ज हो चुकी हैं। उधर, यूपी एसटीएफ और आयकर विभाग की टीम अधिकारियों ने बैठक कर अभी तक की जांच को साझा किया।
विज्ञापन


उधर,  ईडी ने कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा में 5 जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने कंपनी के गोदाम, 2 ऑफिस और अनुभव के घर पर सर्च ऑपरेशन किया। जिसमें डिजिटल सबूत ईडी और एसटीएफ की टीम ने एकत्र किए। बताया गया कि जांच एजेंसियों ने कानपुर स्थित मित्तल के पत्नी के घर को भी सीज किया है।

वहीं, सेक्टर-63 स्थित कंपनी के बाहर सोमवार को भी लोगों की भीड़ नजर आई। कंपनी केबाहर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि करीब 12 लाख लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। जिसमें विदेशी भी शामिल हैं। जो शिकायतें एसटीएफ को मिल रही हैं उसमें कुछ शिकायत विदेशों से भी आई हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन पोलिंग के जरिये भी वह प्रशासन को बताना चाहते है ंकि उनका पैसा फंसा नहीं बल्कि सहीं हाथों में है। बहरहाल जांच एजेंसियां कंपनी के खातों में हुए ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। ताकि यह पता चल सके कि कितने लोगों ने कहां से ट्रांजेक्शन किया।

साइबर सुरक्षा के लिए काम करने वाले एनजीओ इनोवेटिव आइडिया इन्फोटेक केसंचालक राहुल मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ उनकेसहयोग से शिकायतों की जांच कर रही है। उनके एनजीओ केमाध्यम से ही सबसे पहले राज राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने एसटीएफ से ठगे जाने की सूचना दी थी। इसकेबाद ही यह कार्रवाई की गई थी।

पार्टी करने का नहीं मिल रहा पैसा
अनुभव मित्तल पार्टियों का शौकीन था। इसका नजारा मित्तल के जन्म दिन पर देखा जा सकता था। जन्म दिन पर सनी लियोनी के अलावा अमीषा पटेल जैसी अभिनेत्री पहुंची थीं। कुछ ऐसी ही पार्टी उसने नोएडा में भी की थी। इस पार्टी में कई लोगों द्वारा पैसा खर्च किया गया।
विज्ञापन


बोला गया था कि बाद में हिसाब किताब हो जाएगा लेकिन उससे पहले कंपनी की पोल खुल गई। ऐसे में इन लोगों ने भी पुलिस से शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें