फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बोला- ज्यादा कानून सिखाया तो कर दूंगा अंदर

Fri, 18 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र में बस कंडक्टर से चार दिन पहले कार सवार चार बदमाशों ने लूट और मारपीट की थी। इस मामले में जब पीड़ित बदमाशों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए चौकी पहुंचा तो दरोगा ने उससे अभद्रता करते हुए कहा कि अगर उसने इस मामले में ज्यादा कानून सिखाया तो उसे अंदर कर देगा।
विज्ञापन


पीड़ित धीरज त्यागी पुत्र नैन प्रकाश अर्थला कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह गाजियाबाद से हापुड़ जाने वाली एक प्राइवेट बस में कंडक्टर हैं। धीरज ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह बस को खड़ी करवाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान एएलटी फ्लाईओवर के पास चार कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया।

बदमाशों ने शराब पीने की बात कहकर उसकी जेब से जबरन 100 रुपये का नोट निकाल लिया। धीरज ने विरोध किया तो बदमाश उसे कार से अगवा कर रईसपुर ले गए। वहां नीम के पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई की। बाद में देर रात बदमाश उसे कार में डालकर लाए और पुलिस लाइन के पास फेंककर चले गए।
विज्ञापन



शुक्रवार को कविनगर थाने आए धीरज ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से लगातार चौकी और थानों के चक्कर लगा रहा है और दो बार एसएसपी से भी शिकायत कर चुका है। वह बुधवार को जब पुलिस चौकी गया था तो चौकी पर बैठे एक दरोगा ने उससे कहा था कि अगर ज्यादा कानून निकालेगा तो वह उसे ही अंदर कर देंगे।

वहीं इस संबंध में एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। कविनगर पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इसके अलावा अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गर्भवती पत्नी भी लगा रही है इंसाफ की गुहार
धीरज त्यागी ने बताया पिछले चार दिनों से उसके साथ-साथ उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी भी लगातार पुलिसकर्मियों से बदमाशों की गिरफ्तारी की गुहार लगा रही है। लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी उनकी नहीं सुन रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें