फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने बहन के साथ मिलकर ननद की हत्या की

Sun, 01 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाजपत नगर निवासी भाई पर पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर तलाकशुदा बहन की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के मुंह पर नुकली और भारी वस्तु से किए गए हमले निशान मिले हैं। इतना नहीं हत्या के बाद मृतक को फंदे पर लटकाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में ले किया गया है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं है। जबकि हत्या के वक्त मौजूद दो रिश्तेदार पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मूलरूप से औरैया निवासी मनोज सिंह जी ब्लॉक लाजपत नगर के मकान संख्या 138 में किराए पर रहते है। उनके साथ उनकी पत्नी सोनी, पत्नी की बहन और दूर के रिश्ते का भांजा भी रहता है। तीन दिन पहले उनकी बहन पूनम (28) गांव से आई थी। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन


बहन के आने बाद से भाभी के साथ झगड़े शुरू हो गए। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद भाई-भाभी और भाभी की बहन ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान दूर के रिश्ते का भांजा घर के बाहर था। चीखें सुनकर पड़ोसियों ने भांजे से पूछताछ की जो ननद-भाभी का झगड़ा बताकर बात टाल दी।

चीखें बंद नहीं होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूनम को घायलावस्था में अंबे अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि  पूनम के चेहरे पर पांच से छह चोट के निशान है।

शरीर पर भी कई चोट के निशान मिले है। पड़ोसियों का आरोप है कि पूूनम को फंदे से लटकाने का भी प्रयास किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। भाई और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार रिश्तेदारों के बारे में पता लगाया जा रहा है।


बच सकती थी पूनम की जान
पड़ोसियों का कहना है कि पुलिस सूचना देने के आधे घंटे बाद आई, अगर समय पर आ जाती तो उसकी जान बच सकती थी। वह काफी देर तक बचाव के लिए चिखती रही। लोगों का आरोप है कि पूनम की भाभी बार बार कमरे से बाहर आती थी और खून से सने हाथ वॉशबेशिन में धोकर जा रही थी। उसके कपड़े पर भी खून लगा था।

150 मीटर का रास्ता तय करने में लगे आधा घंटा
जिस जगह घटना हुई है। उससे करीब 150 मीटर की दूरी पर शनिचौक पुलिस चौकी है। लोगों की सूचना के करीब आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची। लोगों का कहना है कि कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है। कुछ मिनट में ही पुलिस को आ जाना चाहिए थे लेकिन पुलिस को आने में आधा घंटा लगा।

कमरे में बिखरा पड़ा था सामान
जिस कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया था, उसकी फर्श पर खूना पड़ा था। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। घटनास्थल पर पुलिस को खून से सना सिलबट्टा मिला है। पुलिस मान रही है कि सिलबट्टे से ही पूनम की हत्या की गई होगी। इसके साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फोरेंसिक की टीम ने कमरे से सुबूत जुटाए हैं। सिलबट्टे को भी जांच के लिए ले जाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें