फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Sun, 07 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक साल बाद भी ‘अगवा’ लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तार नहीं होने पर शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2015 में कविनगर थाना क्षेत्र से एक लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में लड़की के परिजनों ने इमरान नामक युवक के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसकी जांच शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज के के गौतम को सौंपी गई थी। एक साल बाद भी पुलिस न तो लड़की को बरामद कर सकी और न ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस मामले में पुलिस से प्रगति रिपोर्ट मांगी थी, मगर वह भी पुलिस नहीं दे सकी। लिहाजा एसएसपी केएस इमेनुएल ने कार्य में उदासीनता बरतने पर चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें