फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर का मच्छरदानी घोटाला: सीआरपीएफ के डीआईजी ने दर्ज कराए बयान

Tue, 14 Feb 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुए मच्छरदानी खरीद घोटाले के मामले में मंगलवार को डीआईजी चंद्रभूषण ने अपने बयान दर्ज कराए। मामले की अगली सुनवाई के लिए सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने 21 मार्च की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक अनुराग मोदी के अनुसार रामपुर सीआरपीएफ कैंप में जवानों के लिए मच्छरदानी खरीदी गईं थीं। सीबीआई ने इसमें सीआरपीएफ के तत्कालीन डीआईजी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ ही एएसआई चंद्रशेखर और कानपुर के ठेकेदार विजय खन्ना के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में एफआईआर 25 मार्च 2013 को दर्ज की थी।

23 दिसंबर 2014 को सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। तभी से यह मामला गाजियाबाद स्थित सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


मंगलवार को रांचीमें तैनात सीआरपीएफ के डीआईजी चंद्रभूषण को सीबीआई ने अपने पहले गवाह के रूप में पेश किया। डीआईजी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें