फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और जोनल क्राइम ब्रांच मेरठ ने संयुक्त कार्रवाई कर लूट और डकैती की योजना बनाते अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चार कंट्रीमेड तमंचे, चार कारतूस और मारुति कार बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों की योजना बृहस्पतिवार को मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर बैंक कलेक्शन एजेंट महिला से लूट और मेरठ दिल्ली चुंगी पर डकैती डालने की थी।
विज्ञापन


सीओ राजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि कादराबाद के बंद ईंट भट्टे पर बदमाश लूट की योजना बना रहे है। मोदीनगर पुलिस और जोनल क्राइम ब्रांच मेरठ ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों विशाल, शोभित शिवपुरी निवाड़ी मोदीनगर, कल्लू उर्फ सुल्तान पावली खुर्द, उमेश धनौटा, अनुज सुभाषपुरी कस्बा दौराला मेरठ को पकड़ लिया। बदमाशों की योजना बंधन बैंक की महिला कलेक्शन एजेंट संगीता से लूट की थी।

सप्ताह में एक दिन बैंक से महिला कलेक्शन एजेंट करीब पांच लाख रुपये लेकर जाती है। शोभित ने इसकी जानकारी विशाल को दी और मेरठ निवासी तीनों लुटेरों को योजना में शामिल किया। बृहस्पतिवार शाम लूट की वारदात को अंजाम देना था।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों की योजना मेरठ टीपीनगर थानाक्षेत्र में दिल्ली चुंगी के पास डकैती डालने की थी। लुटेेरे सुल्तान, उमेश पहले भी लूट-डकैती में जेल जा चुके है। बदमाशों से बरामद कार के बारे में जानकारी की जा रही है। ये मौज मस्ती और अय्याशी के लिए लूटपाट करते थे। विशाल पॉलोटेक्निक का छात्र है। अन्य हाईस्कूल तक पढ़े है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें