फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद

Thu, 19 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
चे‌‌किंग करते आरपीएफ प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा और आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर आरपीएफ ने रेलवे प्रशासन के इंजीनियरों के साथ रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। टीम ने हिंडन नदी से चिपियाना तक ट्रैक को गहनता से चेक किया। जहां ट्रैक में गड़बड़ी दिखाई दी उसे तुरंत दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन


कानपुर में कुछ दिनों पहले हुए रेल हादसे के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथ होने का अंदेशा जताया गया है। दिल्ली से सटा होने के कारण गाजियाबाद में भी सुरक्षा के एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को आरपीएफ और रेलवे की इंजीनियरों की टीम ने संयुक्त रूप से हिंडन नदी से लेकर चिपियाना तक के रेलवे ट्रैक को बारिकी से देखा। जहां ट्रैक में पेड्रोल क्लिप खुली या लूज दिखाई दी उसे तुरंत ठीक किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद से रोजाना 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ शाताब्दी और राजधानी ट्रेनें भी रहती हैं। जरा सी लापरवाही से यहां भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। टीम ने अप-डाउन दोनों ट्रैक को देखा।

गणतंत्र दिवस पर डाग और बम स्क्वॉयड की हुई डिमांड
आरपीएफ ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के साथ डाग और बम स्क्वॉयड की मांग की है। माना जा रहा है कि गाजियाबाद को सुरक्षा दृष्टिकोण से अहम बताया जा रहा है। इसलिए आरपीएफ और जीआरपी मिलकर संयुक्त चेकिंग अभियान भी चलाएगी।

आरपीएफ प्रभारी आरके कनौजिया ने बताया कि यात्रियों की संख्या और ट्रेनों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में आरपीएफ कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

यदि अतिरिक्त पुलिस बल न मिला तो आरपीएफ चौकी से कर्मियों को बुलाया जाएगा। इसके अलावा वेंडर और कुली भी निगरानी रखेंगे। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दी तो आरपीएफ तुरंत कार्रवाई करेगी।

उन्हाेंने बताया कि रेलवे स्टेशन की व्यवस्था को संभालने के लिए स्काउट एंड गाइड के वालिंटियर भी होंगे। वह आरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर ड्यूटी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें