दयानंद नगर में एक रेडीमेड गारमेंट्स के गोदाम के सीसीटीवी कैमरे बंद कर लाखों के कपड़े, इलेक्ट्रोनिक्स सामान और नगदी चोरी कर ली गई। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
यह गोदाम अमित कुमार गुप्ता निवासी ई-38 दयानंद नगर का हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के तीन बजे दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके गोदाम में ताला तोड़कर घुसे थे, जो सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं।
इसके बाद चोरों की नजर दो सीसीटीवी कैमरों पर गई तो उन्होंने कैमरे बंद कर दिए। चोरों ने गोदाम में रखे दो लाख रुपये, एलसीडी, हार्ड डिस्क, लैपटॉप और करीब डेढ़ लाख रुपये की जींस और लेदर की जैकेट चुरा ली।
इस सामान को चोर बाहर खड़े टैंपो में रखकर ले गए। अमित सुबह गोदाम पर पहुंचे तो ताला टूटा था और सामान फैला हुआ था। अमित ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। सिहानी गेट एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।