फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स के गोदाम में लाखों की चोरी

Thu, 01 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दयानंद नगर में एक रेडीमेड गारमेंट्स के गोदाम के सीसीटीवी कैमरे बंद कर लाखों के कपड़े, इलेक्ट्रोनिक्स सामान और नगदी चोरी कर ली गई। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन


यह गोदाम अमित कुमार गुप्ता निवासी ई-38 दयानंद नगर का हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के तीन बजे दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके गोदाम में ताला तोड़कर घुसे थे, जो सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं।

इसके बाद चोरों की नजर दो सीसीटीवी कैमरों पर गई तो उन्होंने कैमरे बंद कर दिए। चोरों ने गोदाम में रखे दो लाख रुपये,  एलसीडी, हार्ड डिस्क, लैपटॉप और करीब डेढ़ लाख रुपये की जींस और लेदर की जैकेट चुरा ली।
विज्ञापन


इस सामान को चोर बाहर खड़े टैंपो में रखकर ले गए। अमित सुबह गोदाम पर पहुंचे तो ताला टूटा था और सामान फैला हुआ था। अमित ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। सिहानी गेट एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें