फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेत्री रश्मि चौधरी ने सपा संगठन पर बोला हमला

Fri, 08 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के स्वामित्व वाली संपत्ति सपा कार्यालय के एड्रेस पर बैंकों में खाते खुलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता-पदाधिकारी ही आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र की महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने पार्टी संगठन पर छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। उन्होने अपने बैंक खाते से संबंधित रिकार्ड जिला व महानगर संगठन के सामने लहराया।

रश्मि चौधरी अपनी बैंक पासबुक और आईडी प्रूफ लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने बैंक प्रबंधन से अपने खाते के एड्रेस का अप्रूवल भी संगठन के सामने रखते हुए आरोप लगाया कि कुछ नेता मेरी छवि खराब करने में लगे हैं।
विज्ञापन


मेरी बैंक चेकबुक पार्टी ऑफिस पर पहुंची थी, लेकिन इससे मेरा लेना-देना नहीं है। यह बैंक प्रबंधन की गलती है। मुझको बेवजह विवाद में घसीटा गया है। उन्होंने न्याय मिलने तक संगठन से आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया।

आफिस पर रश्मि के हंगामे की जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने पार्टी पदाधिकारियों की मसूरी में अपने आवास पर बैठक बुलाई। इसमें जिला उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान, महानगर अध्यक्ष संजय यादव और जिला महासचिव जेपी कश्यप आदि ने भाग लिया।

इसमें पार्टी आफिस केएड्रेस पर खाता खुलवाने वालों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई का निर्णय लिया गया। पार्टी संगठन ने इंडियन बैंक प्रबंधन की शिकायत भी हेड ऑफिस भेजने का निर्णय लिया है।

 हमारा रश्मि चौधरी से कोई विवाद ही नहीं है। उसको आरोपी भी नहीं बनाया गया है। हमारी जांच यह है कि पार्टी ऑफिस पर किस नियम के तहत चेक बुक पहुंच रही हैं। हमने बैंक की शिकायत की है। बैंक को उन लोगों के नाम बताने होंगे, जिन्होंने पार्टी एड्रेस पर खाते खुलवाए हैं और इसकेलिए लगाए गए कागजातों की जानकारी भी देनी होगी। - संजय यादव, महानगर अध्यक्ष।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें