फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में तैनात स्वीपर की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में तैनात स्वीपर गौरव (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिजनों ने उसके ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। कविनगर पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरव (30) बाराबंकी का रहने वाला था। बाराबंकी की ही उस्मानी से उसने छह साल पहले लव मैरिज की थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। गौरव ससुरालियों के कहने पर उनके  घर गुलधर स्थित जेजे-कालोनी में रहने लगा था।

गौरव की मां राजरानी ने बताया कि चार दिन से वह भी बेटे की ससुराल में रह रही थीं। सोमवार रात वह घर जाने के लिए निकलीं तो गौरव भी उनके साथ जाने की जिद करने लगा। वह कहने लगा कि ससुराल में उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन


यह सुनकर ससुरालियों ने गौरव की पिटाई की, जिससे उसके  सिर में गंभीर चोट आई। उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ, एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान गौरव के  परिजनों ने बताया था कि चलते ऑटो से गिरने के कारण उसे चोट लगी थी। कुछ देर बाद परिजनों ने डॉक्टरों से कहा कि गौरव की पिटाई की गई है।

उपचार के  लिए वह उसे दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते हैं। परिजनों के कहने पर डॉक्टरों ने गौरव की अस्पताल से छुट्टी कर दी। कुछ देर बाद परिजन गौरव क ो दोबारा उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल लेकर गए, उस वक्त डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। परिजनों ने तहरीर दी है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें