फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडर चाय की चुस्की में काट रहे यात्रियों की जेब

Fri, 31 Mar 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
चाय - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चाय के कप में भी यात्रियों की जेब कट रही हैं। वेंडर रेलवे द्वारा निर्धारित की गई चाय और काफी की मात्रा से भी कम मात्रा में चाय देकर पूरा पैसा वसूल रहे हैं। इससे यात्रियों को पूरी कीमत देकर भी कम चाय मिल रही है। यह सब अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है। इसके बावजूद अफसर अंजान बने हैं।

   पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर वेंडर यात्रियों को चाय की चुस्की में चपत लगा रहे हैं। रेलवे ने 150 मिली. के कप में चाय और काफी के लिए सात रुपये निर्धारित किए हैं। वेंडर 100 मिली. के कप में चाय और काफी बेच रहे हैं, जबकि रुपये पूरे लिए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा रुपये में कम चाय मिल रहे है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की नाक के नीचे ही वेंडर यात्रियों की जेब काट रहे हैं। पीआरओ कुलतार सिंह का कहना है कि समय समय पर कामर्शियल इंस्पेक्टर को भेजकर चेकिंग कराकर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन



सीएमआई को बोलकर ऐसे वेंडर को चिंहित कर ओवर चार्ज करने वाले और कम मात्रा में चाय/काफी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्टॉल पर यात्रियों से किया जाता है ओवर चार्ज
रेलवे स्टेशन पर स्टॉल पर बिकने वाली चाय और काफी पर यात्रियों से ओवर चार्ज किया जा रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से चाय और काफी का रेट सात रुपये निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके यात्रियों को दस रुपये में दी जा रही है। वहीं पानी की बोतल पर प्रिंट रेट से ज्यादा रुपये लिए जाते हैं।

इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर कार्रवाई करने में झिझकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें