फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट कारोबारी के ऑफिस में की तोड़फोड़, मांगी रंगदारी

Sat, 17 Jun 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
ऑफिस में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएच-24 स्थित प्रोजेक्ट के साइट ऑफिस पर शुक्रवार रात करीब एक दर्जन युवकों ने घुसकर तोड़फोड़ की और रियल एस्टेट कारोबारी से रंगदारी मांगी। युवकों ने जेल में बंद उमेश पंडित नाम पर रंगदार मांगी है। रंगदारी न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी निवासी अखिलेश शर्मा रियल एस्टेट कारोबारी हैं। अभिषेक ने बताया कि एनएच-24 पर बम्हैटा के पास वह विक्ट्री गोल्ड 24 के नाम से सोसायटी बना रहे हैं। शुक्रवार शाम दो एसयूवी कार में करीब एक दर्जन युवक हॉकी और डंडे लेकर आए। उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की। मैनेजर सचिन और आकाश के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


दोनों को चोटें आईं। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर रंगदारी नहीं दी तो मालिक और मैनेजरों को जान से मार देंगे। उन्होंने खुद का सुंदरभाटी गैंग से जुड़े बदमाश उमेश पंडित का साथी बताया। बदमाशों के जाने के बाद चोटिल सचिन और आकाश को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


खिलेश ने शनिवार को थाना कविनगर आकर मामले की शिकायत दी। एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।

डबल मर्डर से तो नहीं जुड़े मामले के तार
पुलिस के अनुसार जिस प्रोजेक्ट की साइट पर तोड़फोड़ की गई है जांच में सामने आया है कि वहां बम्हैटा डबल मर्डर में मारे गए जुगनी की कंपनी की सिक्योरिटी तैनात है। ऐसे में पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि मामला कहीं डबल मर्डर से जुड़ा न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें