फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किशोर को अगवा करने की कोशिश, 40 मीटर तक घसीटा

Sat, 06 May 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अगवा करने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कार सवार तीन बदमाशों ने एक किशोर को अगवा करने की कोशिश की। बदमाशों ने जब उसे कार में खींचने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। बदमाश उसे कार के साथ करीब 40 मीटर घसीटते हुए ले गए लेकिन अपहरण में कामयाब नहीं हो सके। घसीटने के कारण सनी को चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस मामले को पारिवारिक रंजिश से जोड़ कर देख रही है।  नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत मुकेश कुमार प्रताप विहार में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा सनी (14) पास के ही एक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है।

आरोप है कि शुक्रवार रात सनी किसी काम से बाजार गया था। वहां से लौटते समय आश्रम कुटी के पास कार सवार तीन युवकों ने सनी को पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की। सनी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे कार के साथ ही करीब 40 मीटर तक घसीटा लेकिन कामयाब न होने पर उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ थाना विजय नगर में शिकायत दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी पड़ोस के ही रहने वाले हैं। एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि मुकेश के परिवार का तीनों युवकों से पारिवारिक विवाद चल रहा है।

घटना की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सनी ने बताया कि कार की पिछली सीट पर बैठे दोनों युवक उसे कार के अंदर खींच रहे थे। मगर उसने झटका मारा तो उसका हाथ छूट गया और अपहरण नहीं हो सका।

शहर में बदमाशों का आतंक बढ़ गया है, पिछले तीन दिनों में अगवा करने की यह तीसरी वारदात है। 26 मार्च को कार सवार दो बदमाशों महेंद्रा एंक्लेव में एक सातवीं क्लास की छात्रा रिया को अगवा किया था। रिया भी उस दिन घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।

हालांकि पुलिस ने एक दिन बाद ही इसका खुलासा कर दिया था। छात्रा को अगवा करने वाले दोनों युवक उसे लोनी ले गए थे। इसके बाद शुक्रवार को रजापुर में कार सवार तीन बदमाशों ने 15 वर्षीय किशोरी को अगवा करने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध के चलते बदमाश उसे अगवा नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें