फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने नेशनल प्लेयर को रौंदा, घायल

Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
तान्या की बाइक में टक्कर मारने वाली कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नासिरपुर फाटक चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने शॉटपुट की नेशनल प्लेयर तानिया चौधरी (21) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


तानिया चौधरी पुत्री योगेश चौधरी निवासी रजापुर हैं। वह 2015 में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुकीं हैं। इसके अलावा वह राज्य और यूनिवर्सिटी स्तर पर कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

जीटी रोड स्थित एमएमएच कॉलेज से बीएससी फिजिकल एजूकेशन की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। उनके पिता भी खिलाड़ी हैं और स्पोर्ट्स कोटे की वजह से ही वह बिजली विभाग में नेहरू नगर में तैनात हैं। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि तानिया बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे चाचा जसवीर सिंह के साथ बाइक पर कॉलेज  गई थीं। कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का माहौल होने की वजह से वह कॉलेज से दो क्लास करने के बाद ही वापस घर जा रही थीं।

सुबह करीब 11 बजे वह चाचा के साथ बाइक पर नासिरपुर फाटक चौकी के पास पहुंची, तभी साइड से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।

सड़क पर गिरने और कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके चाचा भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। जसवीर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि पुलिस परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस ने हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।


एक साल तक नहीं खेल पाएंगी तानिया
 देर शाम हुए तानिया के पैर के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कहा कि अब वह एक साल तक मैच नहीं खेल पाएंगी। उधर, उनके पिता ने बताया कि इसी साल तानिया को एक नेशनल लेवल का मैच खेलना था। इसके अलावा उसे कई स्टेट लेवल के मैचों के टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेना था।

डायमंड फ्लाईओवर पर दुर्घटना में दो किशोर घायल
 डायमंड फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी पर जा रहे दो स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी। इससे दोनों स्टूडेंट्स घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई कविनगर पुलिस ने दोनों स्टूडेंट्स को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों स्टूडेंट्स को छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें