फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर मोबाइल शॉप संचालक की हत्या

Mon, 18 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खोड़ा के सोम बाजार में लूट का विरोध करने पर मोबाइल शॉप संचालक छविलाल (35) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इससे नाराज व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जैसे-तैस व्यापारियों को शांत कराया और रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


नेपाल के रहने वाले छविलाल खोड़ा सोम बाजार रोड पर भाई घनश्याम, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। सोम बाजार में ही वह भाई के साथ मोबाइल शॉप चलाते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे छविलाल और घनश्याम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए और गर्दन पर चाकू लगाकर छविलाल से कैश लूटने की कोशिश की।

उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने उनके पेट में चाकू से कई वार किए। घनश्याम ने शोर मचाया तो बदमाश भाग खड़े हुए। लहूलुहान छविलाल को पास के निजी अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एसओ अवधेश यादव ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। हालांकि घनश्याम का कहना है कि बदमाश लूट के मकसद से आए थे। एक दुकान के सीसीटीवी में भी घटना कैद हुई है। पुलिस जांच कर रही है। छविलाल के परिवार में भाई और पत्नी के अलावा 12 साल की बेटी, सात और दो साल के दो बेटे हैं। परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी भी सदमे में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें