फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से डकैती के जेवर बरामद

Fri, 27 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हकीमपुरा कॉलोनी में दो माह पूर्व पड़ी तीन मकानों डकैती में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने रिमांड पर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने डकैती का माल बरामद कर लिया है। बदमाशों का सरगना फरार है।
विज्ञापन


एसपी देहात राकेश पांडे ने बताया कि 23 मार्च की रात हकीमपुरा कालोनी में वर्दीधारी बदमाशों ने हथियारों के बल पर नवाब, सलमान और चमन के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली थी। पीड़ित परिवारों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

करीब एक माह पहले जिला मुजफ्फरनगर के कैराना में पुलिस ने डकैती में शामिल दो बदमाश सलमान उर्फ गबरू उर्फ आशु उर्फ इमरान निवासी धौलड़ी जानी और फूरकान निवासी तितरवाडृा शामली को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बदमाशों ने मुरादनगर हकीमपुरा की डकैती का खुलासा भी किया था।
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों बदमाशों को मुजफ्फरनगर जेल से रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर धौलड़ी के लीची के बाग से जेवर बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गैंग का सरगना शाहिद फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें