फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी पिस्टल से एलएलबी स्टूडेंट को लगी गोली, गंभीर

Sun, 24 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एलएलबी स्टूडेंट को लगी गोली, गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल साफ करते हुए एलएलबी स्टूडेंट के सीने में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती है। वह एक सपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बम्हैटा निवासी प्रॉपर्टी डीलर महेश कविनगर में बेटे दीपक के साथ रहते हैं। दीपक गुड़गांव से एलएलबी कर रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह महेश की पिस्टल की सफाई उनका बेटा दीपक कर रहा था।

पिस्टल लोडेड थी, सफाई के दौरान गोली चल गई। गोली दीपक के सीने में लगकर पेट में फंस गई। सर्वोदय अस्पताल में उपचार के दौरान गोली पेट से निकाली गई। बेहतर इलाज के लिए परिजन दीपक को फोर्टिस अस्पताल ले गए हैं। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें