फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Wed, 25 Jan 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : police force.
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन एहतियाती कदम उठा रही है। बुधवार रात से जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस और खुफिया विभाग को लगाया गया है। मॉल मल्टीप्लेक्स, रेलवे स्टेशनों, रोडवेज बस अड्डों और भीड़भाड़ भरे बाजारों में सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन


दिल्ली के नजदीक होने के कारण 26 जनवरी को गाजियाबाद में मॉल, मल्टीप्लेक्स, रोडवेज और रेलवे स्टेशन को अति संवेदनशील माना जा रहा है। सभी धार्मिक स्थल भी इसमें शामिल हैं। दिल्ली बार्डर के नजदीक के इलाके भी इसी श्रेणी में आते हैं।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कोई भी व्यवधान उत्पन्न न हो, इसकेमद्देनजर सारी सीमाएं सील कर दी गई हैं। वहां से गुजर रहे हर व्यक्ति की पूरी जानकारी करने के निर्देश दिए हैं। हर संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस की नजर है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग भी सतर्क कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस केमद्देनजर दिल्ली में रूट डायवर्जन किया गया है। लिहाजा अगर जनपद के लोग दिल्ली जाना चाहता हैं तो पहले रूट डायवर्जन देख लें। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर परेड केचलते विभिन्न स्थानों पर रूट परिवर्तन किया गया है,

जिस कारण दोपहर एक बजे केबाद ही यातायात सामान्य हो पाएगा।रात 12 बजे से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक जनपद में कॉमर्शियल भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। एसपी  ने बताया कि मालवाहकों को लालकुआं, एनएच-24 पर डासना, एनएच-58 पर वर्धमानपुरम और लोनी में पुस्ता से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बाबत आसपास के जिलों को सूचना दे दी गई है कि वे अपने जिले की सीमा में ही मालवाहकों को रोकें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें