फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की जमीन कब्जाने की कोशिश

Mon, 06 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
land grabbing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदरपुर हरसांव रोड पर इंदिरा सोसायटी केसामने सिंचाई विभाग की जमीन कब्जाने की कोशिश की गई है। इस संबंध में सींचपाल ने कविनगर थाने में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सींचपाल रामपाल सिंह ने बताया कि तीन जून को उनकी टीम रजवाहे टीकरी पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि सदरपुर हरसांव रोड पर इंदिरा सोसायटी के सामने सिंचाई विभाग की जमीन पर एक मूर्ति रख दी गई है और वहां निर्माण कराया जा रहा है।

जब इसका विरोध किया तो अराजक तत्व इकट्ठा हो गए और झगड़ा करने लगे। इस पर वह वहां से लौट आए। उन्होंने कविनगर पुलिस से मांग की है कि अराजक तत्वों से इस जमीन को खाली कराया जाए। अवैध निर्माण को रोका जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिंचाई की विभाग की वहां कुल जमीन कितनी है, इसकी जल्द ही माप कराई जाएगी। इस संबंध में कविनगर एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है। सरकारी जमीन को कब्जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें